पालक पनीर रेसिपी(palak paneer recipe)

 पालक पनीर रेसिपी(palak paneer recipe)


पालक पनीर रेसिपी(palak paneer recipe)


Palak: आयरन, फाइबर और प्रोटीन के स्तोत्र से भरपूर होते हैं जो बच्चों और बड़ों दोनों की सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होते  है। यह एक प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है जो रोटी या पराठे के साथ एक सम्पूर्ण भोजन आहार बनाता है।


सबसे पहले पालक(Palak) में पाए जाने वाले neutrition की जानकारी प्राप्त करते हैं,जो इस प्रकार है:


विटामिन A

कैल्शियम

आयरन, iron(लोहा)

विटामिन C

फैट्स (वसा)

प्रोटीन

कार्बोहाइड्रेट

एनर्जी (ऊर्जा)


पालक पनीर के लिए सामग्री:

पालक पनीर रेसिपी


500 ग्राम: पनीर

एक बड़ा चम्मच क्रीम

500 gm: पालक(palak)

100 gm: ताज़े मटर(इक्षानुसार)

2 मध्यम आकार के  प्याज

1/4 छोटा चम्मच जीरा

1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला

1/4 छोटा चम्मच सूखी लाल मिर्च पाउडर

1चम्मच धनिया या धनिया पाउडर

2 तेजपत्ता या bay leaves

1/4 छोटा चम्मच नमक

तेल

1 इंच अदरक

1 पुत्थी लहसुन

3 लाल मिर्च

1टमाटर, बारीक कटा हुआ

1टी स्पून गरम मसाला

पालक पनीर बनाने की विधि:


पालक को पानी मे अच्छे से साफ करके 2 मिनट तक उबालें।

Note: 1. ध्यान रहे कि पालक को पूरी तरह नही पकाना है, इससे उसके रंगों की रौनक तो जाएगी ही साथ मे उसका न्यूट्रिसन भी जाने का डर रहेगा।

2. मैंने बड़े - बड़े शेफ़ का वीडियो देखा है, वो पालक को ब्लांच (पालक को उबालकर ठंढे या बर्फ के पानी मे डालना) करने की सलाह देते है। मुझे नही लगता कि ये method सही है। क्योंकि, एक तो पालक को उबालने से उसका न्यूट्रिसन कमेगा फिर ऊपर से पानी या बर्फ के पानी मे डालने से बाक़ी बचा न्यूट्रिसन भी पानी के साथ धूल जाएगा।


अब जब पालक ठंडा हो जाए तो ब्लेंडर में उसे ग्राइंड कर साइड कर ले।

अब जितने भी मसाले हैं, तेजपत्ता सहित सबको एक साथ ग्राइंड कर लेंगे, गरम मसाला का तो पाउडर है ही, उसे छोड़ देंगे।



अब एक बड़ी कड़ाही में 1चम्मच मक्खन या घी डालकर गर्म करें उसमे पनीर के टुकड़ो को भून लें, अगर पनीर बाज़ार के है, लेकिन अगर घर के ताजे पनीर है तो उन्हें भुनने की जरूरत नहीं है, या फिर आप अपने टेस्ट के अनुसार कर ले। अब आपका पालक के लिए पनीर रेडी है, इसे एक तरफ रख दें।

अब कड़ाही में तेल डालकर फिर से जीरा, 2 लालमिर्च को ब्राउन होने दे, फिर उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूने।


अब टमाटर डालिए और तलिए, तब तक मिलाएं जब तक टमाटर नरम और गूदेदार न हो जाए, उसके बाद उसमे मसाले जो ग्राइंड किये हुए हैं उसे डाले और साथ ही हल्दी और नमक भी डाल दे। अच्छी तरह भुनने और मसाले से तेल निकलने के बाद उसमे पेस्ट किए हुए पालक डालकर मिलाए। यहाँ मैंने मटर भी लिया है, जो कि एसेंसियल नही है उसे भी साथ मे डाल दे।

पालक मिलाने के बाद अब पनीर के टुकड़े और गरम मसाले भी डाल दे। अब उसमे 1 कप पानी डालकर उसे खौला ले।

अंत मे क्रीम मिलाकर पालक पनीर(palak paneer) की कड़ाही आँच से उतार लें।

आपका पालक पनीर(palak paneer) तैयार है, इसे।आप रोटी या पराठे के साथ खाइए, सच मे बड़ा मजा आनेवाला है।

Note: पालक पनीर(palak paneer) की रेसिपी में एक टुकड़ा जायफल को पीसकर डालने से उसका काफी स्वाद बढ़ता है।


#पालक_पनीर_palak_paneer






Post a Comment

Previous Post Next Post