आम का आचार "pickle" क्या इतनी आसानी से आपने पहले कभी आम का आचार बनाया है?

 आम का आचार "pickle" क्या इतनी आसानी से आपने पहले कभी आम का आचार बनाया है?

आम का आचार "pickle" क्या इतनी आसानी से आपने पहले कभी आम का आचार बनाया है?



अचार तो बहुत तरीके से और बहुत चीज़ो के बनते है, लेकिन आम का जो अचार है, सबसे ज्यादा लोग खाना पसंद करते हैं। आम का अचार आप घर पर जरूर बनाते होंगे, आज हम आपके लिए खास आम का तीखा अचार की रेसिपी लेकर आए हैं। यह अचार 4 से 5 साल तक खराब नहीं होंगे और ये बहुत ही आसानी से बनकर तैयार भी हो जाते हैं। तो आइए आम का अचार बनाना हम शुरू करते हैं…

आम के आचार के लिए जिस सामग्री की जरूरत पड़ेगी, इस प्रकार है:

आम का आचार "pickle" क्या इतनी आसानी से आपने पहले कभी आम का आचार बनाया है?

Ingredients "सामग्री" :–

Raw mango कच्चे आम – 3 kg


Fenugreek seeds मेथी दाना – 1 tsp


Yellow Mustard seeds पीला सरसो दाना – 1 tbsp


Whole coriander seeds साबुत धनिया – 1 tbsp


Cumin seeds जीरा – 1 tsp


Fennel seeds सौंफ – 2 tbsp


Mustard oil सरसो तेल – 400ml


Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tbsp


Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp


Kalonji मंगरेल – 1 Tsp


Asafoetida हींग – 1/4 tsp


Salt नमक – 2 tbsp to taste


Red chilly flakes सुखी लाल मिर्च – 1 tbsp

आम का आचार "pickle" क्या इतनी आसानी से आपने पहले कभी आम का आचार बनाया है?


आम का तीखा अचार बनाने की विधि (How to make Raw mango pickle recipe) –




आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम के ऊपर के डंठल को काटकर पानी से साफ करके इसमें लगे पानी को पोंछकर सूखा लें।


अब पूरे आम को छोटे-छोटे पीस में काट लेंगे।


आम को काटने के बाद इसके जो गुठली है उन्हें निकालकर अलग कर दीजिए।

इसके बाद आम के टुकड़ो में स्वादानुसार नमक और हल्दी डालकर रातभर छोड़ देंगे, ताकि इसमें पानी आ जाए।


अगली सुबह, गैस पर कड़ाही को रखें और इसमें पहले एक चम्मच मेथी दाना डालकर भूनें। जिससे मेथी दाना में कच्चापन ना रहे।

फिर इसके बाद इसमें एक बड़े चम्मच पीला वाला राई, 1 बड़े चम्मच साबुत धनिया, एक छोटी चम्मच जीरा और 2 बड़े चम्मच सौंफ डालकर सारे मसाले को अच्छे से मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूनें।


मसाले को भूनने के बाद अब इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।


मसाले को ठंडा करने के बाद अब इसे मिक्सर जार में डालकर पीस कर पाउडर बना लीजिए।


अब कड़ाही में 2 कटोरी या कप सरसों का तेल डालकर इसे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक हल्का गर्म करें, जिससे तेल में कच्चापन ना रहे, फिर उसी गर्म तेल।में हींग भी डाल देंगे



अब आम में जो मसाले भूनकर अभी रखे वो और अलग से काला या पीला सरसों का पाउडर डालें, क्योंकि अचार थोड़े मसालेदार ही अच्छे लगते हैं। अब उसमे गर्म किया हुआ हींग वाला तेल मिलाकर, सारे आम के टुकड़ो और मसाले एवं तेल को अच्छे से मिलाएं। ताकि मसाले आम में पूरी तरह से लिपट जाए।

इसके बाद अचार को 4 से 5 दिन तक तेज धूप दिखाएं।

आम का आचार "pickle" क्या इतनी आसानी से आपने पहले कभी आम का आचार बनाया है?



आम का अचार बनकर तैयार है अब इसे आप कांच या फिर चीनी के जार में भरें और फिर इसमें ऊपर से थोड़े से सरसों का तेल डालें।



  करीब 10 दिन के बाद, ये आचार खाने लायक हो जाएंगे।फिर इसके बाद आप इसे दाल चावल, रोटी पराठे के साथ खाने के लिए


परोसिए।



सुझाव (Suggestion) –


अचार के लिए एकदम ताजा कच्चे आम ले। फटे फुटे आम का अचार बिल्कुल ना बनाएं।


अचार को धूप में रखने के बाद इसे 2 से 4 घण्टे  में या बीच-बीच में सूखे चम्मच से चलाते रहें। इससे आम धूप में अच्छे से सींजेगा।


अचार को पानी से हमेशा बचा कर रखें।


नमी वाले जगह पर अचार को बिल्कुल ना रखें।


अचार सींजने के बाद इसे सूखे जगह पर ही रखें और जितना अचार आपको खाना हो, एक बार में उतने अचार आप अलग बर्तन में निकाल लीजिए।


अचार को निकालने के लिए सूखे और साफ चम्मच का प्रयोग करें, बार-बार अचार में हाथ न लगाएं।


#आम_का_आचार "pickle" क्या इतनी आसानी से आपने पहले कभी आम का आचार बनाया है?

#Aam-ka-aachar-"pickle"-kya-itni-aasani-se-aapne-pahle-kabhi-aam-ka-aachar-bnaya -hai.

उम्मीद है आप सबको आम के आचार की रेसिपी पसंद आई होगी, मैने video का भी लिंक दे दिया है, ताकि समझने में आसानी हो।

https://youtu.be/rtrneh-YkRQ

✍️Shikha Bhardwaj ❣️


Post a Comment

Previous Post Next Post