कैसे हम Baking Soda & Baking Powder में फर्क कर सकते हैं ? जानें बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में अंतर

कैसे हम Baking Soda & Baking Powder में फर्क कर सकते हैं ? 
जानें बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में अंतर:

कैसे हम Baking Soda & Baking Powder में फर्क कर सकते हैं ? 
जानें बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में अंतर:




जैसे-जैसे बच्चें बड़े होते हैं, नई रेसिपी की डिमांड बढ़ती ही जाती है। जिसमे अहम भूमिका ये Baking Soda & Baking Powder निभाते हैं।

इसलिए हम सब के किचन में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा (Baking Soda & Baking Powder) तो होता ही है, ज्यादातर रेसिपी में इसका इस्तेमाल किया जाता है, बहुत से लोगो को लगता है, दोनों लगभग एक जैसी चीज़े है, और कई लोग दुबिधा में आकर इसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाते, पर दोनों में बहुत फर्क है,

बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा  (Baking Soda & Baking Powder)के बीच का अंतर समझने के बाद अगर आप इसका इस्तेमाल खाने में करेंगे तो स्वाभाविक है कि ये आपके खाने का स्वाद  बढ़ा देगा.


कई बार ऐसा होता है कि यदि,Baking Soda नही मिल रही तो चलो Baking Powder का ही इस्तेमाल कर लिया जाय।लेकिन एक की जगह दूसरे का use कर लेने से ढोकले का रंग बदल जाता है, तो कभी भटूरे में खमीर ही नहीं उठता.


क्या आप दोनों का (Baking Soda & Baking Powder)सही उपयोग वो भी सही माप के साथ करते हैं?


आज मैं बहुत आसान शब्दों में आपको इसका अंतर बताऊंगी, और कैसे इसे इस्तेमाल में लाना चाहिए?

तो आइए आपको क्रमिक रूप में दोनों (Baking Soda & Baking Powder) का उपयोग करने के तरीकों के बारे में बताते हैं।

कैसे हम Baking Soda & Baking Powder में फर्क कर सकते हैं ? 
जानें बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में अंतर



No. 1 बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर (Baking Soda & Baking Powder)दोनों ही खमीर उठाने के काम आते है, और यही कारण है कि इसके इस्तेमाल को लेकर लोग दुविधा में पड़ जाते है, इन्हे जब भी किसी चीज़ में डाला जाता है तो fermentation होता है, और हमे वो जाली दार, फ्लफी टेक्सचर मिलता है.


No. 2 बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर (Baking Soda & Baking Powder)दोनों दिखने में एक जैसे ही होते है और लगभग एक काम भी आते है, पर दोनों को बनाने का प्रोसेस बहुत अलग है, बेकिंग सोडा(Baking Soda)  का दूसरा नाम सोडियम बाई कार्बोनेट है, और इसके अंदर जब खटास डालते है, तो ये बिल्कुल फूल जाता है, और कोई भी डिश को सॉफ्ट और फ्लफी बनाता है.


और अगर बात करें बेकिंग पाउडर( Baking Powder) की तो इसके अंदर जो मेन सामग्री है, वो है बेकिंग सोडा, जी हां बेकिंग पाउडर के अंदर होता है बेकिंग सोडा और इसी के साथ एक एसिडिक मीडियम और कॉर्न स्टार्च भी और यही सामग्री बेकिंग सोडा को बेकिंग पाउडर से अलग बनाते है।(INGREDIENTS IN BAKING POWDER: BAKING POWDER COMES AS DOUBLE-ACTING VS SINGLE-ACTING)



No. 3 अब मैं आपको इसे पहचानने का तरीका बता रही हूं, बेकिंग सोडा जो है हल्का दरदरा होता है, जबकि बेकिंग पाउडर को छूने में बहुत चिकना यानी मुलायम सा लगता है, बिल्कुल मैदे या कॉर्न फ्लोर के जैसे.


No. 4 बेकिंग सोडा खट्टी चीजें जैसे दही, छाछ , नींबू के रस आदि के संपर्क में आने पर ही काम करता है, जबकि बेकिंग पाउडर नमी के संपर्क में आते ही काम करने लगता है, यानी पानी के संपर्क में ही ये काम करता है.


No. 5 भटूरा, नान, ढोकला आदि के लिए मैदा जब दही से गुथा जाता है, तो इसमें बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जाता है साथ ही जब पकोड़े बनाते हैं तब उस समय भी बेकिंग सोडा(Baking Soda) डाला जाता है, और दूसरी ओर, केक, मफिंस, और बेकरी वाली चीज़े बेकिंग पाउडर का ही इस्तेमाल किया जाता है।


No. 6 बेकिंग सोडा हमेशा उन्हीं डिशेज में जाता है, जिसके लिए हमे इंस्टेंट fermentation चाहिए, जैसे पकोड़े, ढोकले आदि के लिए बस बैटर घोलने के बाद तुरंत पकाना हो या 10 मिनट के अंदर.


बेकिंग पाउडर(Baking Powder) का इस्तेमाल  उन रेसीपी को बनाने के काम में लाया जाता है, जिनमें खमीर उठाने के लिए थोड़ा समय मिलता है, जैसे केक आदि का बैटर तैयार करना हो या भटूरे के लिए आटा गुथना हो, बेकिंग पाउडर का पहला रिएक्शन उसी समय जिस समय उसे घोला जाता है, और दूसरा रिएक्शन तब होता है जब पकाया जाता है, यानी ओवन में या गरम तेल में, तो हम बेकिंग पाउडर उसी रेसिपी में डालनी चाहिए जिसे थोड़ा रेस्ट चाहिए.



अगर कोई एक सामग्री नहीं है तो?


अगर आपको बेकिंग सोडा की जरूरत है, और वो नहीं है, या फिर अगर बेकिंग पाउडर की जरूरत हो और वो नहीं है, तो इसे एक दूसरे से स्वैप किया जा सकता है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है कहा कितना डाले.


जैसे कि 1 चम्मच बेकिंग पाउडर की जगह आपको डालना होगा 1 चम्मच बेकिंग सोडा और उसके साथ 1 चम्मच नींबू का रस


और अगर किसी रेसिपी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लिखा है तो उसकी जगह 2 चम्मच बेकिंग पाउडर जाएंगे.

कैसे हम Baking Soda & Baking Powder में फर्क कर सकते हैं ? 
जानें बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में अंतर


#Kaise_ham_Baking_Soda_&_Baking_Powder_me_fark_kr_sakte_hain_Jaane_baking_soda_aur_baking_powder_me_antar


#Healthy_Rasoi

उम्मीद है healthy rasoi के इस ब्लॉग में आपको #Baking_Soda_&_Baking_Powder  से जुड़ी सारे सवालों के जबाब और समाधान मिल गए होंगे। 

मुझे उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आएंगे, कृपया अपने सवाल और सुझाव कमेंट में जरूर दे।


Post a Comment

Previous Post Next Post