Mango powder recipes आमचूर पाउडर

 Mango powder recipes
आमचूर पाउडर


आज बागीचे से आम टूटकर आया है, जो एक से दो दिन में सारे पक जाएंगे। और उतना पका आम कौन खाएगा, तो मैं इस में से थोड़े mango powder बना लेती हूँ, जो कि अगले सीजन तक तो रहेगा ही, साथ मे घर का बना शुद्ध mango powder भी मिल जाएगा।

Organic terrace gardening to healthy kitchen



तो आइए सुरु करते हैं:

फिलहाल मैं आपको बताने के लिए 4-5 कच्चे आम के ही बनाती हूँ।

सामग्री में ज्यादा कुछ नही 5 आम और half tea spoon salt लेंगे।

आम को साफ करके, उसका छिलका उतार लेंगे।

अब चिप्स कटर की सहायता से आम को चिप्स की तरह सावधानी के साथ काट लेंगे, और सारे चिप्स को एकबार पानी मे रख देंगे, ताकि सूखने के बाद वो, काला न पड़े।

चिप्स के शेप में इसलिए काटेंगे कि, वो जल्दी सुख जाए।

अगर आप आम को processed करना चाहते हैं फिर उसे मोटे पीस में भी काटकर सूखा सकते है, ताकि कभी बिना आम के सीजन में आचार बनाना हो तो आप उसका use कर सके।




फिलहाल मैने mango powder के लिए पतले ही काट लिए है।

सारे mango chips को कड़क धूप  में दो दिन सूखा देने के बाद, आप खुद देखेंगे कि उसमें crunchiness आ गया है।

अब इसे मिक्सी जार में नमक डालकर powder बना ले।

हो गया आपका mango पाउडर तैयार, इसे air tight डब्बे में डालकर रख ले।

Mango powder, किचेन की आवश्यक आवश्यकता में से एक है। आजकल शहर में सभी रहते हैं, तो सबके पास बगीचा नही है, तो आप सीजन में बाजार से भी कच्चे आम खरीदकर Mango powder बना ले ताकि आपको भी शुद्ध और घर का बना Mango powder मिल सके।

शुक्रिया आपका, आपको ये आर्टिकल कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

आपके सुविधा के लिए मैंने वीडियो लिंक भी डाल दिया है उसे जरूर देखें और लाइक एंड सब्सक्राइब जरूर करें।


आपका बहुत बहुत आभार,

#Mango_powder_recipes

#आमचूर_पाउडर
#Organicgardentohealthyfood

इसे भी देखें:-----


               

                   Shikha Bhardwaj___✍️

Post a Comment

Previous Post Next Post