दही वाला आलू-dahi wala aaloo

दही वाला आलू-dahi wala aaloo


दही वाला आलू-dahi wala aaloo



 shikhakikitchen me aapka bahut bahut swagat hai, aaj shikha aap sabhi ko bataegi, "Dahi wali aaloo kaise banai jati hai.


 उसके लिए जिस सामग्री की आवश्यकता है, वो इस प्रकार है:


दही वाला आलू:


सामग्री:-

आलू- 4-5,

एक प्याज,

हरी मिर्च-2,

फ्राई के लिए तेल,

देशी घी-2चम्मच,

दही 200gm,

1चम्मच जीरा,

1चम्मच सौंफ,

8-10 गोल मिर्च,

आधा चम्मच- हींग

1 चम्मच धनिया पाउडर,

आधा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर,

आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,

नमक,

एक चम्मच कस्तूरी मेथी,

दो चम्मच हरी धनिया पत्ती कटी हुई,

दही वाला आलू-dahi wala aaloo



विधि:

भारतीय खाने में सबसे ज्यादा ज़रूरी है, बनाने वाले की खुशी और उनमें मसाले की परख। सभी सब्जी में एक जैसे मसाले नही पड़ते है। हर एक सब्जी में कोई एक स्पेशल मशाला होता है जो उस सब्जी को स्पेशल बनाता है।


"दही वाला आलू" बनाने के लिए आलू को छीलकर और मोटे क्यूब्स आकार में काटकर, साफ करके, थोड़ी हल्दी और नमक डालकर हाफ बॉयल कर ले।


आलू बॉयल हो रहे हैं, तबतक प्याज और हरी मिर्च चॉप्ड कर लेंगे। 

दही में - धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, हल्दी पावडर, नमक, (याद रहे, हमने नमक आलू बॉयल करने में भी दिए थे)सभी को मिला कर एक साइड रख लेंगे।


आलू हाफ बॉयल हो चुके हैं, उन्हें उतारकर कराही गर्म कर उसमे देशी घी डालकर गर्म होने देंगे।

घी गर्म हो चुकी है, उसमे चॉप्ड प्याज और हरी मिर्च डालकर सौते करेंगे। प्याज हल्की ब्राउन हो चुकी है, उसमे सौंफ, जीरा, और गोल मिर्च को रफली ग्राइंड करके उस प्याज में डाल देंगे। प्याज और मसाले भून चुके हैं, उन्हें गैस से उतार दे और आलू को तेल में ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे। आलू आधी ब्राउन हो चुकी है, अब दूसरी तरफ भुने हुए प्याज को फिर चढ़ाएंगे और उसे गरम होने से पहले उसमे दही डाल देंगे और लगातार चलाते रहेंगे।

क्यों मसाले वाली कराही को ठंढा करने के बाद ही उसमे दही डालनी चाहिए।

Note:--(ऐसा करने से दही फटेगी नही और उसका टेक्सचर पहले जैसा बना रहेगा, ज्यादा खट्टी नही होगी, उतनी ही होगी जितनी हमे चाहिए।)

मसाले आधे भून चुके हैं, दूसरी तरफ आलू अच्छी तरह फ्राई हो चुकी है, अब गर्म आलू ही डायरेक्ट मसाले में डालकर सबको साथ भूनेंगे। आलू डालते ही सबका कलर निखरने लगा है। तेल भी अलग होने लगे हैं।

कस्तूरी मेथी को किसी भी सब्जी में डालने का तरीका क्या होना चाहिए ?

अब कस्तूरी मेथी को हाथों से रगड़कर और कटी हरी धनिया दोनो सब्जी में मिक्स कर देंगे। अब बारी है पानी की, जरूरत के अनुसार पानी डालकर और ढककर 5-7 मिनट तेज आंच पर ही पका लेंगे क्योंकि आलू तो पहले से ही पकी हुई है। "हमारी दही वाली आलू बनकर तैयार है।


स्वाद का सारांश:--

शानदार टेस्ट है। दही का टेस्ट परफेक्ट है, कराही को हल्का ठंडा करने से। खड़े मसाले का टेक्सचर - सौंफ, जीरा और गोल मिर्च का स्वाद दिल तक उतर रहा है, आंखे बंद करने पर मजबूर कर रही है।

अंत में कस्तूरी मेथी और हरी धनिया का अरोमा, उसकी खुशबू , उसका स्वाद, "दही वाली आलू में चार चांद लगा रहा है। बेहतरीन।


आप एक बार इसी विधि से बनाए और कमेंट में अपने अनुभव जरूर बताए।

नीचे वीडियो का लिंक दिया हुआ है, आप जरूर देखे।

दही वाला आलू कैसे बनाए, कि उसे बार बार खाने का मन करे।

 

#दही_वाला_आलू, #Vegetables, #aaloo_special,#Vegetables,

Shikha Bhardwaj

Hi, I'm Shikha. I help English learners improve vocabulary, grammar, speaking confidence, and communication skills through practical lessons and real-life examples.

Post a Comment

Previous Post Next Post