आमला-धनिया की चटनी, और आमले के विशेष गुणकारी लाभ।
![]() |
आमला-धनिया की चटनी, और आमले के विशेष गुणकारी लाभ।
आज मैं आपके लिए ऐसी रेसिपी लेकर आई हूँ, जो बनाने में तो बहुत ही आसान है, लेकिन उसके बिना भोजन अधूरा भी है। जिसका नाम है चटनी।
जी हां आज मैं धनिया और आमला की चटनी बनाकर दिखाऊंगी, जो बनाने में काफी आसान और उतनी ही चटपटी होगी।
आमला-धनिया की चटनी बनाना सीखने के लिए और भी आसान हो, इसके लिए मैं video का भी लिंक नीचे डाल दूंगी।
तो धनियाँ और आमला में जो सामग्री लगने वाला है, वो इस प्रकार है:
सामग्री: 5-6 आमला
हरा धनिया 100gm.
नमक, स्वादानुसार
भुना जीरा टी स्पून
सरसों तेल, 1टेबल स्पून
आमला-धनिया की चटनी बनाने की विधि:
आमला-धनिया की चटनी, और आमले के विशेष गुणकारी लाभ।
![]() |
आमला-धनिया की चटनी, और आमले के विशेष गुणकारी लाभ।
आमला-धनिया की चटनी बनाना बहुत ही आसान है, उसके लिए सबसे पहले आमले का बीज निकालकर टुकड़ों में काट लेंगे, अब धनियापत्ती को भी उसका रुट निकालकर और पानी से अच्छी तरह साफ कर उसे भी टुकड़ो में काट लेते हैं।
अब सरसों तेल के अलावे जितनी भी सामग्री है, उसे मिक्सी के जार में डालकर और थोड़ा सा पानी(1/2cup)के साथ उसे पीस लेंगे। हो गया आपका आमला-धनिया की चटनी तैयार।
![]() |
आमला-धनिया की चटनी, और आमले के विशेष गुणकारी लाभ।
अब इसे दूसरे बर्तन में निकाल कर सरसों का तेल, आमला-धनिया की चटनी में अच्छे से मिला देंगे।
अब आप इसे चावल, पराठा, पकौड़े या जैसे जिस चीज के साथ मन है, स्वाद के चटखरे लेकर खाए।
आमला-धनिया की चटनी की चटनी स्वादिष्ट तो है ही, लेकिन आमले के गुणकारी लाभ को जानकर आपको और भी हैरानी होगी।
मेरा दावा है कि आप अपने रोज की रेसिपी में आमला-धनिया की चटनी जरूर शामिल करेंगे।
![]() |
आमला-धनिया की चटनी, और आमले के विशेष गुणकारी लाभ।
विटामिन-सी से भरपूर आंवला, आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है ही, इसके यह 10 अनमोल फायदे बिल्कुल अमृत के समान हैं। अगर आप नहीं जानते आंवले के यह फायदे, तो जरूर जानिए ...
1रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर, प्रतिदिन आंवले के रस का सेवन करना काफी लाभप्रद होता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, और खून की कमी नहीं होने देता।
2 एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद फायदेमंद होता है। आंवले का पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके अलावा आंवले का जूस पीने से पेट की सारी समस्याओं से निजात मिलती है।
3 पथरी की समस्या में भी आंवला कारगर उपाय साबित होता है। पथरी होने पर 40 दिन तक आंवले को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, और उस पाउडर को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर खाएं। इस प्रयोग से कुछ ही दिनों में पथरी गल जाएगी।
4 डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत काम की चीज है। पीड़ित व्यक्ति अगर आंवले के रस का प्रतिदिन शहद के साथ सेवन करे तो बीमारी से राहत मिलती है।
5 आंखों के लिए आंवला अमृत समान है, यह आंखों की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है और मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म हो जाती है।
6 बुखार से छुटकारा पाने के लिए आंवले के रस में छौंक लगाकर इसका सेवन करना चाहिए, इसके अलावा दांतों में दर्द और कैविटी होने पर आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिला कर मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।
7 शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर आंवला सबसे बेहतर उपाय है। आंवले के रस का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंडक प्रदान करता है। हिचकी तथा उल्टी होने की पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी राहत मिलेगी
8 याददाश्त बढ़ाने में आंवला काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए सुबह के समय आंवला के मुरब्बा गाय के दूध के साथ लेने से लाभ होता है, इसके अलावा आप प्रतिदिन आंवले के रस का प्रयोग भी कर सकते हैं।
9 चेहरे के दाग-धब्बे हटाकर उसे खूबसूरत बनाने के लिए भी आंवला आपके लिए उपयोगी होता है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ, चमकदार होती है और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं।
10 बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले का प्रयोग होता है, इसके पाउडर से बाल धोने या फिर इसका सेवन करने से बालों की समस्याओं से निजात मिलती है।
![]() |
आमला-धनिया की चटनी, और आमले के विशेष गुणकारी लाभ।
तो ये थी आपकी आमला संबंधित जानकारी, उम्मीद है, आप सबको आमला-धनिया की चटनी पसंद आएगी, आप अपने घर पर इसे जरूर बनाएंगे।
साथ मे आमले के गुणकारी फायदों को जानकर, आमला का सेवन अवश्य करेंगे।
और अच्छी अच्छी जानकारी के लिए, आप मेरे आर्टिकल पढ़ते रहे और like comment के साथ - साथ सुझाव भी देते रहे।
#आमला_धनिया_की_चटनी_और_आमले_के_विशेष_गुणकारी_लाभ।




