Tomato chup, टोमेटो चौप
![]() |
Tomato chup, टोमेटो चौप
बाजार में बिक रहे सारे इत्र एक तरफ,
जी हां दोस्तो बारिस हो रही है, और पकौड़े की बात न हो, येतो बेमानी होगी न।
तो आज मैं आपको टमाटर के पकौड़े या टोमैटो चौप बनाना सिखाऊंगी।
उसके लिए जो सामग्री लगेगी, वो इस प्रकार है:
टोमैटो चौप के लिए सामग्री:
![]() |
Tomato chup, टोमेटो चौप
टमाटर 1
प्याज़ 1
चार कली लहसन की
एक टुकड़ा अदरख का
जीरा 1tea spoon
धनिया 1 tea spoon
गरम मसाला पाउडर 1. tea spoon
काली मिर्च पाउडर 1. 1 tea spoon
हल्दी पाउडर 1. 1 tea spoon
चार टेबल स्पून बेसन
चुटकी भर बेकिंग पाउडर
सरसों का तेल
टोमैटो चौप बनाने की विधि:
![]() |
Tomato chup, टोमेटो चौप
टमाटर को चार टुकड़ो में काट लेंगे, और बीच से उसका पल्प निकाल लेंगे।
अब धनिया,जीरा, अदरख, लहसून सभी को पीस लेंगे मिक्सी की मदद से।
आप चाहे तो धनिया जीरा का पावडर भी ले सकते हैं।
अब बेसन का बैटर बनाएंगे, जिसमे stuffed tomato को डीप किया जाएगा।
तो बेसन लेंगे और उसमें ग्राइंड मसाला साथ ही हल्दी, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर सबको एक साथ पानी के साथ घोलकर, बैटर बना लेंगे।
अब कराही में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करके उसमें पहले जीरा को ब्राउन होने तक भून लेंगे, फिर उसमें प्याज़ और स्वादानुसार नमक डालकर भून लेंगे। ध्यान रहे कि नमक बैटर में भी है तो ज्यादा नही देंगे।
Note: प्याज़ के साथ नमक डालने से प्याज़ गलने में आसानी होती है।
अब प्याज़ के ब्राउन होने के बाद उसमे सारे मसाले डालकर भून लेंगे। अब लास्ट में टमाटर के पल्प डालकर भी भून लेंगे और अब थोड़ा ठंडा कर सारे भुने हुए मसाले को टमाटर के टुकड़ो में भर(stuff) कर देंगे।
![]() |
Tomato chup, टोमेटो चौप
अब फिर से कराही में तेल गरम होने देंगे और बड़ी ही सावधानी से, एक एक पीस को बैटर में डीप कर तेल में फ्राई होने देंगे। इसे अच्छे से सुनहरा होने तक भून लेंगे, और सॉस या चटनी के साथ इस बारिस में टमाटर के पकौड़े या टोमैटो चौप का आनंद लेंगे।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद। ये टोमैटो चौप आपको कैसा लगा आप कमेंट में जरूर बताएंगे। और साथ आपके कीमती सुझाव हो, तो वो भी देंगे।
आप सभी का बहुत बहुत आभार।
Note: मैंने video भी बनाया है, जिसे देखकर बनाने में आसानी होगी।
✍️Shikha Bhardwaj❣️



