क्या इस तरह से कभी भरवा करेला ट्राय किया है


क्या इस तरह से कभी भरवा करेला ट्राय किया है

 करेला का भरवा, सुनते ही मन में थोड़ा करवा,थोड़ा खट्टा और एक अलग सा अरोमा का स्वाद मन में आने लगता है।

मुझे तो इस भरवा करेला(bharva karela, stuffed bitter guard) का नाम सुनते ही मुँह में पानी आने लगता है।

रेसिपी बताने से पहले मैं आपको अपने एक किचेन टिप्स देना चाहूँगी।

Notes:-

(मैं अपने किचेन में पाँचफोरन को भूनकर और उसका पाउडर बना कर रखती हूं जिसे इस तरह की रेसिपी में डालने से एक खाश अरोमा आता है और बनाना भी बिलकुल आसान है। अब आती हूँ, करेला के भरवां रेसीपी पर।

क्या इस तरह से कभी भरवा करेला ट्राय किया है, Healthy Rasoi

ढ़ाई सौ ग्राम करेला को अच्छे से धोकर,चिरा लगाकर और आधे चम्मच नमक के साथ हाफ बॉयल कर ले।बहुत से लोग इसका कड़वापन कम करने के लिए, ऊपर का छिलका हटा देते हैं।लेकिन मैं ऐसा नहीं करती क्योंकि इसमें औषधीय गुण भी होता है। अब बॉयल करेला को पानी से छानकर अलग कर लीजिए और उस पानी को अच्छे से मज़े के साथ शिप लेकर खुद भी पीजिये और घर वालो को भी दीजिए।

अब करेला से हल्के हाथों से बीज बाहर कर लीजिए और उसका पेस्ट बना लीजिए।करीब तीन बड़े साइज़ के प्याज काट लीजिये।एक कड़ाही को चूल्हे पर चढ़ाइए और उसमें मसाला भुनने लायक तेल डालकर गर्म कीजिये।अब उसमे चुटकी भर हींग, और जीरा डालिये।जीरा भुनने के बाद हल्के आंच पर प्याज को पूरा भूरा होने तक भूनिये साथ ही स्वादानुसार नमक भी डाल दीजिए ताकि प्याज को गलने में आसानी हो। इसके बाद इसमें एक चम्मच अदरख लहसुन का पेस्ट डालकर भूनिये, इसके भुनने के बाद, उसमे करेले के बीज का पेस्ट डालकर भूनते जाइए और साथ मे धनिया पाउडर, जीरा पाउडर,हल्दी पाउडर भी डालकर भूनिए।अब उसमे या तो दो बरे टमाटर या एक चम्मच इमली का पेस्ट जो आपको पसंद हो या मौजूद हो, डालिये क्योंकि करेला में थोड़ा खट्टापन अच्छा लगता है।जब तेल छिटकने लगे तो उसमें एक चम्मच गरम मसाला पाउडर और पांचफोरन पाउडर डालकर हल्का चलाइये और उतार दीजिए।

अब मसाले को ठंढा होने पर अच्छे से उसे करेला में भर दीजिए।अब अपने हिसाब से तेल कम खानी हो तो बेक कर लीजिए और अगर

क्या इस तरह से कभी भरवा करेला ट्राय किया है,Healthy Rasoi


कोई परहेज नहीं हो तो,उसे भूरा होने तक तेल में तल लें और रोटी या पराठा के साथ आनन्द से खाये।मुझे तो बहुत अच्छी लगती है उम्मीद है आपको भी पसन्द आये।

#भरवा_करेला
Healthy_Rasoi

Healthy Rasoi आपके स्वाद के साथ साथ सेहत का भी पूरा ख़याल रखता है। उम्मीद है आप सभी को भरवा करेला की ये रेसिपी पसंद आएगी।

✍️Shikha Bhardwaj ❣️


Post a Comment

Previous Post Next Post