लिट्टी चोखा ,recipe with video

लिट्टी चोखा ,recipe with video



 लिट्टी चोखा ,recipe with video

लिट्टी चोखा ,recipe with video

लिट्टी-चोखा रेसिपी, ऐसे तो बिहार की देंन है पर अब ये पूरे भारत के साथ साथ विदेशों में भी बड़े चाव से खाया जाता है, और अगर इस सर्दी में  गरमा-गरम लिट्टी चोखा खाने को मिल जाये तो ऐसा नही लगता कि मजा ही आ जायेगा।तो आज हम इसे घर मे ही बनाने की कोशिश करेंगे।

लिट्टी के लिए सामग्री:-- 

250 gm आंटा,100 gm सत्तू

एक बड़े चम्मच घी(आंटे के लिए)

दो बड़े चम्मच लिट्टी तलने के लिए या

लिट्टी में लगाने के लिए

चुटकी भर बेकिंग पाउडर

एक चम्मच अजवाइन

नमक स्वाद के अनुसार

धनियां पत्ती, हरि मीर्च

एक नींबू

एक चम्मच सरसो का तेल

लहसुन, अदरख बारीक कटा हुआ

बनाने की विधि:--

आंटे में थोड़ा नमक,बेकिंग पाउडर, घी, अजवाइन सब मिलाकर सॉफ्ट आंटा गूंध कर करीब आधे घंटे तक ढककर छोर दे।

अब सत्तू में नमक ,निम्बू का रस,अदरख,लहसुन,धनिया पत्ती,हरि मिर्च,(सब बारीक कटी हुई)सरसो तेल,मिला लें और थोड़ा थोड़ा करके पानी भी डालते जाए और इस तरह से मिलाएं कि वो लड्डू का आकार ले पाए।

अब आंटे को गोल पेरा बनाकर सबमे सत्तू भर कर बड़े से गोल लड्डू का आकार दे दे। अब चाहे तो इसे कड़ाही में घी के साथ सेक ले या फिर तंदूर में सेकने के बाद इसके ऊपर अच्छे से घी लगा दे।और गर्मा गर्म चोखा के साथ खाएं।

चोखा के लिए सामग्री:--

एक बड़े साइज़ का बैंगन, दो टमाटर, ज्यादा खट्टा पसंद हो तो थोड़ी ईमली की पेस्ट भी मिला सकते हैं,एक बॉयल आलु, धनिया पत्ती, लहसुन,अदरख, हरि मिर्च(बारीक कटी हुई)नमक स्वादानुसार।

बनाने की विधि:--

बैंगन और टमाटर को गैस पर पका लेंगे , फर आलू के साथ उसे मैस कर लेंगे और सारी सामग्री मिला लेंगे। हो गई लिट्टी के साथ खाने के लिए चोखा तैयार। 

आसान तरीके से बनाने के लिए आलु, बैंगन, टमाटर को कूकर में थोड़ा तेल देकर सुख ही बॉयल भी कर सकते हैं।


Shikha Bhardwaj

Hi, I'm Shikha. I help English learners improve vocabulary, grammar, speaking confidence, and communication skills through practical lessons and real-life examples.

Post a Comment

Previous Post Next Post