गले का दर्द,बिमारी छोटी,लेकिन समस्या बड़ी। आइए इससे निजाद के उपाय ढूंढते हैं।

गले का दर्द, gale ka dard.


गले का दर्द,बिमारी छोटी समस्या बड़ी।

गले का दर्द :--

अभी बरसात में या किसी भी मौशम के बदलने पर, किसी किसी को, ये गले के दर्द वाली समस्याऐं होती रहती है। रोग तो छोटी सी है, लेकिन परेशान बहुत करती है।

जैसे बात करने में, खाना निगलना हो या, थूक ही घोटना हो, यहाँ तक कि बेवज़ह भी कभी, ये गले का दर्द बहुत परेशान करता है।

तो आज मैं आपके लिए बहुत ही आसान सा उपाय बताने जा रही हूँ।आप इसे कर ले और गले दर्द से मुक्ति पा ले ।

इसका सामान आपको बड़ी ही आसानी से किचन में ही मिल जाएगा।

तो आइए, अब बनाना सीखते हैं :- 

बनाने की विधि:-

एक कप गुनगुना पानी कर लेते हैं और फिर उसमें आधा चम्मच नमक तथा एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। और इस पानी से गरारे कर ले, एवं गरारे करने के आधे घंटे बाद तक कुछ भी नहीं खाएँ।

नामक तथा हल्दी दोनों ही जीवाणु रोधी हैं अर्थात, anti-  bacterial हैं। इसलिए ये गले के दर्द के लिए उत्तम औषधि माना जाता है। इस गुनगुने हल्दी और नमक मिश्रित पानी से कुछ दिन तक सुबह-शाम गरारे करें, देखे आपका गला दर्द कितनी जल्दी और आसानी से खत्म होता है।

आप सबका धन्यवाद, आपने इसे पढ़ा, मैं ऐसे ही छोटे - छोटे रोगों की आसान सी recipe लाती रहूँगी, साथ मे स्वादिष्ट लेकिन हेल्दी खाने की रेसिपी और उससे होने वाले फ़ायदे के बारे में भी बताऊंगी।

✍️Shikha Bhardwaj🙏🏼


Shikha Bhardwaj

Hi, I'm Shikha. I help English learners improve vocabulary, grammar, speaking confidence, and communication skills through practical lessons and real-life examples.

Post a Comment

Previous Post Next Post