बेबी कॉर्न कटलेट
अभी मार्च के गुलाबी मौसम में फैमिली के साथ चाय और लाल , हरी चटनी के साथ कॉर्न कटलेट का मज़ा ही कुछ और है। और खेतो में भी खड़ी कॉर्न के पेड़ और उसपर लगी बेबी कॉर्न आपको अपने पास बुलाती है, अगर आप गाँव में रहते है।
सामग्री :--
तीन चॉप्ड और बॉयल्ड बेबी कॉर्न
चार मीडियम साइज़ बॉयल्ड आलू
बारीक कटी हरी मीर्च और अदरख
कॉर्नस्टार्च
चाट मसाला और नमक
फ्राई के लिए तेल
बनाने की विधि :--
बेबी कॉर्न ,धनिया पत्ती ,हरी मिर्च,अदरख ,चाट मसाला ,स्वादानुसार नमक सभी को मिलाकर एक साइड रख लेंगे। फिर आलू को मैश कर उसमे थोड़ा कॉर्न स्टार्च और स्वादानुसार नमक मिलाकर ,उसे आलू के छोटे - छोटे साइज़ के पेड़े बनाकर उसमे बेबी कॉर्न के बनाए हुए मिश्रण को भर लेंगे और टिक्की का आकार देकर थोड़े तेल में मीडियम फ्लेम पर सेक लेंगे और अब इसे गरमा - गरम लाल चटनी या हरी चटनी के साथ खाकर मज़े लेंगे।
उम्मीद है आप सबको पसंद आएगी।
