Instant Thandai masala and thandai

गर्मियों के दिन हो और ठंडई की बात न हो, ये तो हो नहीं सकता ना। ये अलग बात है कि बाज़ार में भी मिल जाते हैं,लेकिन घर पर हम अपने हिसाब से इसके टेस्ट को अर्रेंज कर सकते हैं, और सस्ती एवं हेल्दी भी तो होगी।

इसके लिए जिन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी, इस प्रकार है:--

Ingredients:--


बादाम (Almonds) = 100 gm.

काजू (cashew ) = 100 gm

पिस्ता (pista) = 100gm.

तरबूज या खीरे का बीज (watermelon or cucumber seeds) = 100 gm.

खसखस(Poppy seeds)= 100gm.

सुखी हुई गुलाब की पत्तियाँ (Dried Rose petals) थोड़ी सी 

थोड़ी सी हरी इलायची के बीज 

सौंफ (funnel seeds) 25gm.

काली मिर्च ( Black pepper) कुछ दाने

चुटकी भर केसर (pinch of saffron)

या फिर चुटकी भर हल्दी(pinch of turmeric)

बनाने की विधि:--


चूल्हे पर एक पैन गर्म होने के लिए रखेंगे और जब वो गर्म हो जाए तो चूल्हे को बंद कर देंगे। अब ऊपर में जितनी भी सामग्री बताई हुई है, उन्हें उस पैन में डाल देंगे ।याद रखे कि nuts को roast नही करना है, बस moisture हट जाए और nuts crisp हो जाए, इसलिए उसे गर्म पैन में रखेंगे।अब इन सभी का powder बना लेंगे । अब इसमें चुटकी भर जायफल पाउडर और चुटकी भर दालचीनी पावडर मिला लेंगे। अब आपकी ठंडाई मसाला तैयार है।air tight container में रखकर freeze में डाल देंगे।

अब जब भी ठंडई पीनी हो तो एक गिलास दूध में 2 चम्मच powder और थोड़ी सी चीनी डालकर मिक्सी में चला लेंगे और पौष्टिक ठंडाई का मजा लेंगे।


इस powder का उपयोग आप खीर या कुल्फी बनाने में भी कर सकते हैं।

                             🍾🍾🍾🍾🍾






Post a Comment

Previous Post Next Post