बेल (wood apple)का मज़ेदार शरबत

 गर्मी हो और ठंढ़े-ठंढ़े शरबत की बात न हो! कैसे हो सकता है।यही मौसम है जब तरह-तरह के स्वादिष्ट फल प्रकृति हमे वरदान के रूप में देती है।उसमें से एक है, बेल का शरबत जिसे english में wood apple या stone apple भी कहते हैं।

बहुत ही आसान तरीका है और टेस्ट का भी तो कोई जबाब नही। तो इसके लिए सामग्री नोट करते है, जो इस प्रकार है।


Ingredients:--

एक बेल

चीनी टेस्ट के अनुसार

थोड़ी सी पुदीने की पत्ती(Mint leaves)

आइस क्यूब

बेल जब पक जाता है तो उसमे से अच्छी सी खुशबू आने लगती है, तो समझ जाइए कि बेल पक गया है।

अब उसे हथौड़े या बेलन की सहायता से चारो तरफ से घुमाकर उसका बाहर का जो हार्ड सेल होता है,


उसे फोड़ लेंगे और बेल का सारा pulp या गुदा निकाल लेंगे।अब गुदे में थोड़ी सी पानी डालेंगे।(यहां किसी तरह के ग्राइंडर का यूज नही होगा, क्योंकि बेल के जो बीज होते हैं वो बहुत ही कड़वे होते हैं।

वो अगर पीस गई तो सारे जूस को कड़वा कर देगी।)और ये काम हाथ से ही करेंगे।इसमें बहुत सारे रेसे होते हैं जिनको अलग करना होता है। इसलिए चीनी डालकर हाथ से ही मिलाते रहेंगे सारा मिला लेने के बाद उसे छन्नी से छान लेंगे।छानते वक्त रेसे में थोड़ा गुदा अगर बच गया है,

तो थोड़ा और पानी छन्नी में डालकर छान लें।ये आपका बेल का fine pulp तैयार है। अब गिलास में ice cubes और mint leaves डालकर बेल का जूस डाले और अच्छे से मिलाकर मज़ेदार शर्बत का आनंद ले।
                         🍁🍂🍁🍂🍁🍂🍁


Shikha Bhardwaj

Hi, I'm Shikha. I help English learners improve vocabulary, grammar, speaking confidence, and communication skills through practical lessons and real-life examples.

Post a Comment

Previous Post Next Post