तीन तरह के पन्ना (Mango, Guava and pineapple)

तीन तरह  के पन्ना (Mango, Guava and pineapple)

 हमारे आयुर्वेद ने हमे अनेक तोहफ़े दिए हैं, जिनमे एक है आम पन्ना।

जहाँ इस कोरोना के लहर से इंसान परेशान हैं, ठीक उसी तरह गर्मियों में लू ने भी अपना रंग दिखाना सुरु कर दिया है और अपनी सेहत अपने ही हाथों में होती है, तो इस पन्ने के सहारे हम लू को मात देंगे।

यहाँ मैं आपको आपको तीन तरह के पन्ने बनाना सिखाऊंगी, और वो है:--

आम पन्ना (Mango panna)

अनानास पन्ना (Pine apple panna)

और अमरूद या पेरू पन्ना (and Guava panna)


Ingredients:--

दो कच्चे आम,

एक अनानास,

दो पेरू।

एक हरी मिर्च, दो लाल मिर्च, अदरख के टुकड़े।

50gm. जीरा (cumin seeds)

50gm सौफ़ (fennel seeds)

हरी इलायची(green card mom.)

काली मिर्च(black paper)

नमक (salt)

चीनी(sugar), गुड़ (jaggery)

आम को काटकर, और उसके बीज निकालकर,

अनानास को छीलकर और काटकर

एवं अमरूद को काटकर , और तीनो को अलग-अलग बर्तन में  medium flame पर, दो कप पानी के साथ चढ़ा देंगे।

अब अमरूद में थोड़ी चीनी, अदरख का टुकड़ा और दो लाल मिर्च के साथ अच्छे से गलने देंगे।

ठीक उसी तरह अनानास में भी चीनी और अदरख का टुकड़ा डालकर गलने तक boil होने देंगे।

अब आम में पसंद के हिसाब से गुड़ या चीनी डाल कर गलने तक boil होने देंगे। आम  में थोड़ी चीनी या jaggery ज्यादा देंगे, क्योंकि वो खट्टी होती है।तीनो को गलने दे।



अब आगे हम सूखे मसाले जैसे - जीरा,सौंफ,काली मिर्च और हरी इलायची को अलग से रोस्ट कर मिक्सी में उसका पाउडर बनाकर रख लेंगे।

अब जब हमारे तीनो फल अच्छे से boil हो गए हैं तो सभी के पल्प से  मिक्सी में jelly जैसा पेस्ट बनाकर रख लेंगे और तीनों को अलग अलग air tight container में रखकर freeze में महीने दिन के लिए store किया जा से सकता है।

फ़िलहाल तीनो को अलग -अलग गिलाश में one fourth के हिसाब से डालकर थोड़ी सी नींबू के रस या पुदीने के पत्ते, ice cube और बाकी में पानी  भरकर चुटकी भर नमक और भुने मसाले के powder के साथ मिलाकर serve करे और गर्मी में ठंडे-ठंडे, तरह-तरह के पन्ना का लुत्फ उठाए।

Note:-- भुने हुए मसाले को आप एक साथ boil भी कर सकते है, लेकिन फिर वो पन्ना ज्यादा दिन तक टिकेंगे नही। इसीलिए अलग-अलग रखिए और जब मन करे  उसको निकाल कर पेस्ट के साथ मिलाकर पन्ना बना सकते है।इतना ही नही इस powder से शिकंजी भी बन सकते  है जो काफी testy होती है।


                                                                💞💞💞💞💞



Post a Comment

Previous Post Next Post