क्या आप जानते हैं? बेसन का हलवा (besan ka halwa) खाने में जितना स्वादिष्ट होता है....जारे में वह उतना ही फायदेमंद भी होता है।

 

#हलवा (Halwa) : ऐसी फूड रेसिपी है जिसे कई वैराइटीज़ के साथ तैयार किया जा सकता है. मौसम के हिसाब से अलग-अलग स्वादिष्ट वैराइटीज़ का मजा उठाया जा सकता है. पारपंरिक सूजी और आटे के हलवे के साथ ही सर्दियों में गाजर का हलवा, मूंग का हलवा खाया जा सकता है. हलवे की ऐसी ही कुछ वैराइटीज़ के साथ आज हम आपको बेसन का हलवा बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं.


क्या आप जानते हैं? बेसन का हलवा (besan ka halwa) खाने में जितना स्वादिष्ट होता है....जारे में वह उतना ही फायदेमंद भी होता है।


क्या आपने जारे में बेसन के हलवे को खास अहमियत दी हैं? बेसन का हलवा (besan ka halwa) खाने में जितना स्वादिष्ट होता है....जारे में वह उतना ही फायदेमंद भी होता है।




अभी जारे का मौसम भी है, और ठंड भी चरम पर है। तो क्यों न बेसन के स्वादिष्ट, सेहतमंद, Winter Recipe Besan Ka Halwa बनाया जाय। जबकि जनवरी भी है और  कड़ाके की सर्दी भी।

 ऐसे में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग तरह- तरह की चीजें अपनी डाइट में शामिल करते हैं. सर्दियों में खासतौर से बच्चे और बुजुर्गों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. ठंड में वैसे भी कुछ गर्मागरम खाने का बहुत मन करता है. रजाई में बैठकर अगर गर्म बेसन का हलवा खाने को मिल जाए तो मज़ा दोगुना हो जाता है. बेसन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. तो आज हम आपको स्वादिष्ट एवं सेहतमंद बेसन का हलवा बनाना बता रहे हैं. इसे बनाना भी ज्यादा कठिन नही है. बच्चों और बुजुर्गों को ये बेसन का हलवा बहुत पसंद आएगा 

शुरू करते हैं, इसकी रेसिपी :


बेसन का हलवा बनाने के लिए जिन सामग्री की आवश्यकता होती है, इस प्रकार है:--
सामग्री:--

100 ग्राम चने का बेसन 

100 ग्राम देशी घी

100 ग्राम चीनी

100 ग्राम मावा

200 ग्राम दूध

10-12 कटे हुए बादाम  

10-12 कटे हुए काजू 

10-12 कटे हिए पिस्ता

4-5 इलाइची का पाउडर 



बेसन का हलवा बनाने की रेसिपी:--


1- सबसे पहले एक पैन में घी डाल कर गैस पर गर्म होने के लिए रख देंगे। 

2- घी को गरम होने के बाद पैन में बेसन डालकर, मीडियम आंच पर बेसन को गोल्डन भूरा होने तक भून लें.

3- बेसन भून जाने के बाद उसका रंग बदल जाता है और खुश्बू फैलने लगती है, तो समझिए बेसन भुन गया है. इसके बाद बेसन घी छोड़ने लगेगा. 

4- बेसन को भूनने में करीब12 से 15 मिनिट का समय लगता है।

5- अब बेसन में चीनी डालकर इसे चलाते हुए करीब 4-5 मिनिट और भून लें.

6- बेसन में चीनी डालकर भूनने से हलवा का रंग चटक और निखरकर बहुत अच्छा दिखने लगता है.

7- अब गैस को धीमा करके बेसन में दूध और मावा मिलाते जाएं. 

8- अब लो फ्लेम पर चलाते हुए गाढ़ा होने तक बेसन को पका लें. साथ ही गुठलियों का भी ध्यान रखे, उन्हें  कलछी से फोड़ते जाएं.

9- जब बेसन, हलवा जैसा गाढ़ा हो जाए तो इसमें कटे हुए काजू , बादाम और पिस्ता डाल दें. 

10- बेसन का हलवा लगभग तैयार है इसमें  इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें.

11- हलवा को बादाम, काजू और पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें. 

यकीन मानिए ये बहुत ही टेस्टी और जारे में सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।


उम्मीद है आप सबको ये बेसन के हलवे की रेसिपी सबको बहुत पसंद आएगी।

ये कैसी लगी आप मुझे कमेंट में बताएं और अपने कुछ सुझाव भी दे।


Ise bhi padhe:--

Tarbuj ke chilke ka halwa(तरबूज़ के छिलके का हलवा)

https://healthyrasoi04.blogspot.com/2021/05/blog-post.html






Post a Comment

Previous Post Next Post