मेथी के पौधे छत पर कैसे लगाए? (How to grow fenugreek seeds on terrace or how to germinate fenugreek seeds on terrace?) मेथी क्यों जरूरी है?(why we should eat fenugreek seed) अच्छी सेहत के लिए, बीमारियों से दूर रहने के लिए या मोटापा भगाने के लिए मेथी कैसे उपयोगी है?(How to benificiary fenugreek seeds for better health) किस तरह के रोगों को मेथी का दाना दूर करता है? Which type of diseases cure fenugreek seeds?क्या आप जानते हैं? अंकुरित मेथी के दानें(Sprouted Fenugreek Seeds) भी बहुत फायदेमंद होते है। आइए जानतें है अंकुरित मेथी दानें (Sprouted Fenugreek Seeds) किस प्रकार लाभदायक है।

मेथी दाना , मेथी के पौधे लगाने की विधि ,मेथी के पत्ते की रेसिपी और मेथी में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स  और उसके फायदे की पूरी जानकारी बस इस एक ब्लॉग में। 


मेथी के पौधे छत पर कैसे लगाए? (How to grow fenugreek seeds on terrace or how to germinate fenugreek seeds on terrace in a pot?)

क्या आप जानते हैं? अंकुरित मेथी के दानें(Sprouted Fenugreek Seeds) भी बहुत फायदेमंद होते है।
आइए जानतें है अंकुरित मेथी दानें (Sprouted Fenugreek Seeds) किस प्रकार लाभदायक है।

मेथी क्यों जरूरी है?(why we shoul fenugreek seed) अच्छी सेहत के लिए, बीमारियों से दूर रहने के लिए या मोटापा भगाने के लिए मेथी कैसे उपयोगी है?(How to benificiary fenugreek seeds for better health)मेथी के फायदे और उपयोग (Fenugreek Benefits and Uses in Hindi)

किस तरह के रोगों को मेथी का दाना दूर करता है?

Which type of diseases cure fenugreek seeds?


मित्रों इस ब्लॉग में मैं आपको मेथी लगाने से लेकर, यह सेहत के लिए किस तरह उपयोगी है और मेथी के दाने की उपयोगिता से लेकर मेथी के पत्ते के साथ क्या - क्या  रेसिपी बनाई जा सकती है? हर एक की डिटेल मैं लिखने के साथ-साथ video के द्वारा भी दिखाने की कोशिश करूँगी।

मेथी के दाने (Fenugreek Seeds) भले स्वाद में थोड़े कड़वे होंते हैं, लेकिन इसमे गुणों का खज़ाना होता है।आयुर्वेद के मुताबिक, मेथी अनेक रोगों की दवा है. इसके दाने का प्रयोग मसालों के रूप में जैसे तड़का लगाने या फिर चूर्ण का प्रयोग मसालों के रूप में तो इस्तेमाल किया ही जाता है, साथ-साथ औषधि के रूप में भी किया जाता है. मेथी के दाने में खूब सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. 

मेथी के दाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसे खाने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। या फिर यूँ कहिए कि बहुत सारे रोगों की औषधि भी है मेथी दाना(Fenugreek Seeds)।

तो ब्लॉग की सुरुआत सबसे पहले

 मेथी (fenugreek seeds) उगाते कैसे हैं?  वो भी अपने टेरेस गार्डन में एक टब में से करते हैं :

Methi dana,मेथी दाना,(fenugreek seeds)



*मेथी के पौधे छत पर कैसे उगाए? (How to grow fenugreek seeds on terrace in a pot ? or how to germinate fenugreek seeds on terrace garden?)

मेथी उगाना बहुत ही आसान है।


इसके लिए 2 चम्मच मेथी के दानों को धो कर उसको रात भर पानी मे सोक होने के लिए छोड़ देंगे। अब उसे धोकर सोक करने की क्या जरूरत है? तो वो इसलिए कि सुबह में जब मेथी दाने को स्ट्रेन कर उसका पानी निकालेंगे तो उसे फेकेंगे नही, बल्कि उसे पी जाएंगे।

अब मेथी दाने के पानी का क्या फायदा है, उसे नीचे बताएंगे। अभी उसे उगाने यानी germinate कैसे करे वो बताते हैं।

मेथी दाना को उगाने के तो बहुत तरीके है, लेकिन सबसे आसान उसे जिस पॉट में उगाएंगे उसे मिट्टी से फील कर लेंगे, पूरा नही, थोड़ा खाली ही रखेंगे ताकि पानी देने में आसानी रहेगी। फिर उसमें भीगे हुए मेथी के बीज(fenugreek seeds) स्प्रेड कर उसपर मिट्टी का एक पतला लेयर देकर बीज को ढक देंगे, और हल्के हाथों से पानी का छिड़काव कर देंगे। एक सप्ताह में मेथी के दाने अंकुरित होकर उपर आने लगेंगे और 1 महीने के बाद इसके पत्ते तोड़ने लायक हो जाएंगे। जिससे बहुत सारी रेसिपी बनाई जा सकती है और बहुत फायदेमंद भी होती है।

मेथी के पौधे को बीच बीच मे ट्रिमिंग करने से, उसके पौधे और घने होते हैं जिससे बीजों में भी बढ़त होती है।

Note:- मेथी के पौधे उगाने से लेकर उसके रेसिपी तक की video नीचे लिंक में दी हुई है, जिससे आपको समझने में आसानी होगी।


मेथी का पानी पीने के लिए कैसे बनाएं और उसके क्या क्या फायदे हैं ?


मेथी दाने का पानी बनाना बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको बहुत कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं है। दो चम्मच मेथी दानों को पानी से धो कर और रात को एक गिलास साफ पानी में भिगो दें. सुबह उठकर इस पानी को अच्छे से छान लें और फिर इसे खाली पेट पीएं।


सुबह खाली पेट मेथी पानी पीने से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। चूंकि मेथी गर्म होती है, इसलिए गर्भावस्था में महिलाएं न ले या फिर केवल डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

सुबह खाली पेट  मेथी का पानी पीने के अनेको फायदे हैं और आयुर्वेद में इसे औषधि भी कहा ही गया है।

* मेथी का पानी वज़न कम करने में काफी मददगार है।

*यह कोलेस्ट्रॉल को काफी तेजी से कम करता है।

*डायबिटीज को कंट्रोल करता है।

*बॉडी को क्लीन करता है।

*यह एसिडिटी की प्रॉब्लम को भी दूर करता है।

*साथ ही कब्ज का अंत भी करता है।

अब बचे हुए मेथी दाने(fenugreek seeds) को या तो किसी पॉट में मिट्टी डालकर उपरोक्त विधि द्वारा लगा दे या फिर आधा चम्मच कर घर मे सभी खा ले या फिर उसे sprout होने के लिए छोड़ दे।

क्या आप जानते हैं? अंकुरित मेथी के दानें(Sprouted Fenugreek Seeds) भी बहुत फायदेमंद होते है।
आइए जानतें है अंकुरित मेथी दानें (Sprouted Fenugreek Seeds) किस प्रकार लाभदायक है।

अंकुरित मेथी दाने और उनके लाभ(Benefits of sprouted fenugreek seeds):

* डायबिटीज से छुटकारा और वजन कम करने में अंकुरित मेथी बहुत कारगर होता है। कई शोधकर्ता यह बताते हैं कि अंकुरित मेथी को नियमित रूप से खाने में शुगर लेवल नियंत्रित हो सकता है। मेथी के अंदर एमिनो एसिड होता है जो डायबिटीज से पीड़ित लोगों के शरीर के अंदर इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। 
* अंकुरित मेथी दाने मोटापा कम करने में भी मदद करते हैं।
* स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी अंकुरित मेथी दाने लाभदायक होते हैं।
* मोटापा कम करने में अंकुरित मेथी दाने(sprouted fenugreek seeds) सहायक होते हैं।
दिल से जुड़ी बीमारियां, ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी तमाम बीमारियों से भी निजात दिलाने में ये अंकुरित मेथी के दाने (sprouted fenugreek seeds) सहायक होते हैं।
अंकुरित मेथी खाने से हमारे शरीर के अंदर फोटोकेमिकल्स नाम के एक तत्व में बढ़ोतरी होती है जो बहुत फायदेमंद है। 
* मेथी खाने से खून के अंदर मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स कम होता है जिसकी वजह से दिल से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।दिल के स्वास्थ्य के लिए है बहुत हितकारी (Beneficial for Heart)
आपको बता दें कि अंकुरित मेथी खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक का‌ रिस्क कम होता है। 
* अगर आप गर्भवती महिला हैं तो आपके लिए मेथी बहुत लाभदायक है। इस समय मेथी खाने से आपको बहुत सारे पोषक तत्व मिलते हैं जो आपके और आपके बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद है। अंकुरित मेथी में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आयरन प्रसव पीड़ा को कम करने में काफी लाभदायक साबित होता है साथ ही यह गर्भाशय के संकुचन को भी सुधारने में मदद करता है। मेथी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हर्बल गैलेक्टैगोगू की तरह पेश आता है। (Note: garbhvati mahilaen Dr. Ke salaah se hi methi dana ya fenugreek seeds ka upyog khaane me kare, kyonki iski taasir bhut garm hoti hai.)

मेथी में पाए जाने वाले जरुरी न्यूट्रिएंट्स और उसके फायदे (essential netrients in fenugreek seeds and their benifits)


*जोड़ों के दर्द को भी कम करता है। मेथी में आयरन (Iron), कैल्शियम (Calcium), फास्फोरस (Phosphorus), एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-Inflammatory) और एंटी-ऑक्सीडेंट (Anti-Oxident) जैसे गुण होते हैं. जो जोड़ों के दर्द से निजात पाने में मदद करते हैं।

*इसमें सर्दी दूर करने की भी क्षमता है।

*भूख बढ़ाने में मेथी मददगार है।

*मासिक धर्म में होनेवाली परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है।

*स्‍पर्म काउंट को भी बढ़ाता है।

* मेथी के औषधीय गुण से उल्टी रोक सकते हैं।

* पेचिश में मेथी के सेवन से फायदा मिलता है।

* गोनोरिया रोग के इलाज की आयुर्वेदिक दवा है मेथी।

* घाव में भी मेथी के औषधीय गुण से लाभ मिलता है।

* लीवर को स्वस्थ रखने के लिए मेथी का सेवन किया जा सकता है।

* मेथी के दानों में दर्दनिवारक गुण होते हैं. मेथी चूर्ण का सेवन करने से पूरे शरीर का दर्द कम होता है।

* मेथी से त्वचा रोग का इलाज भी कर सकते हैं।

* शरीर के सूजन कम करने में भी मददगार मेथी के दानों(fenugreek seeds) में लिनोलेनिक और लिनोलिक एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है. इस एसिड के पेट्रोलियम ईथर के अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी एक्टिविटी पाई जाती है, जो शरीर की सूजन से निजात दिलाने में मदद करती है।



मेथी क्यों जरूरी है?(why we should eat fenugreek seed) अच्छी सेहत के लिए, बीमारियों से दूर रहने के लिए या मोटापा भगाने के लिए मेथी कैसे उपयोगी है?(How to benificiary fenugreek seeds for better health)मेथी के फायदे और उपयोग (Fenugreek Benefits and Uses in Hindi)

* मेथी में कई औषधीय गुण और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
बालों का झड़ना रोकने में भी मेथी बहुत लाभदायक सिद्ध होता है।
* मेथी दाना (fenugreek seeds) में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाये जाते हैं,जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में काफ़ी मददगार होता है।
* कान का बहना रोकने में भी मेथी मदद करता है।
* मेथी के दानों में नारिंगेनिन नामक फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं जो ब्लड में लिपिड के लेवल को कम करने में मदद करता है।

बालों के लिए भी मेथी के दाने, बहुत ही कारगर है, अगर आप ढंग से इसका उपयोग करे तो।आइए आपको बताते हैं, बालो के लिए मेथी दाने का उपयोग कैसे करें?

: मेथी के दाने में प्रोटीन और निकोटीनिक नाम का एसिड पाया जाता है जो न कि केवल हमारे शरीर को बल्कि हमारे बालों को घना और मजबूत करने में कारगर तो है ही, मेथी (fenugreek seeds) का फायदा यह भी है कि यह हमारे बालों को जुंए और रूसी जैसी परेशानियों से भी निज़ात दिलाता है। 

जुएँ और रूसी से निज़ात पाने के लिए निम्न तरीकों को अपनाया जाता है।

विधि: एक कटोरी में थोड़ा-सा नारियल का दूध लीजिए और उसमें दो बड़े चम्मच मेथी के दाने डाल दीजिए। फिर पेस्ट बनाकर अपने बालों में और scalp में अच्छे से लगा लीजिए और 30 मिनट बाद धो लीजिए। बाल धोने के बाद आप ख़ुद ही देखेंगे कि आपके बालों से जुंए और रूसी लगभग गायब हो गई हैं।  

क्या आप जानते हैं कि जिस तरह से मेथी के दाने(fenugreek seeds)अनेकों रोगों से लड़ने में वरदान जैसा है, ठीक उसी तरह मेथी के पत्ते भी शरीर के लिए उतने ही लाभदायक है।
तो आइए जानते हैं हरि मेथी या मेथी के पत्ते के गुणकारी नुस्ख़े:

हरि मेथी या मेथी के पत्ते के गुणकारी नुस्ख़े।


सर्दी का मौसम है और अपना terrace garden है, जिसमें मेथी भी लगा हो, जो अपने सेहत भरे गुणों से भरपूर, पौष्टि‍क और स्वास्थ्यवर्धक है। 


*  आजकल लोगों को पेट संबंधी समस्याएं जैसे "कब्जियत" और "गैस" परेशान करती हैं, मेथी की हरी सब्जी को खाने से पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है और इस तरह की समस्याओं से निजात मिलती है। 

*सर्दियों में मेथी दाने (fenugreek seeds)और अदरख गुड़ वगैरह के लड्डू तो जरूर खाए होंगे,ये ठंढ से तो बचाता है,साथ ही उसे बड़े बुजुर्ग को भी खाना चाहिए, इसका प्रमुख कारण है, कि मेथी का सेवन उनके जोड़ों के दर्द की परेशानी से भी मुक्ति दिलाता है। इसके बीज हों या फिर पत्ति‍यां, दोनों ही जोड़ों के दर्द में समान रूप से फायदेमंद है।

* मेथी की पत्ति‍यां बालों के लिए भी बहुत लाभकारी साबित होती है। इसकी पत्तियां पीसकर बालों में लगाने से बाल काले, घने व चमकदार होते हैं। साथ ही बालों का झड़ना भी रूक जाता है।

*  अधिकांशतः बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं, उनके होने पर भी मेथी  एक रामवाण उपचार है। इसके लिए मेथी की पत्त‍ियों का रस निकालकर, बच्चे को एक चम्मच प्रतिदि‍न पिलाने पर कृमि समाप्त हो जाते हैं।

मधुमेह के मरीजों के लिए मेथी की पत्ती का सेवन अत्यधिक लाभदायक होता है। अगर प्रतिदिन मेथी की पत्त‍ियों का रस निकालकर पिया जाय तो इससे बढ़ी हुई शर्करा(diabetic problem) नियंत्रण  होने की बहुत संभावना है।

* अगर बार-बार पेशाब आने की परेशानी है, तो मेथी की पत्तियों का रस आपको बेहद फायदा पहुंचाएगा। इसके रोज सेवन से आपकी समस्या बिल्कुल समाप्त हो जाएगी।

*मेथी शिर्फ़ स्वास्थ्य ही नही, बल्कि चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में भी यह कम गुणवान नहीं है। इसे पीसकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में चमक के साथ कसाव आता है। इसके अलावा रूखी त्वचा वालों के लिए यह बहुत लाभप्रद है, क्योंकि यह त्वचा को नमी प्रदान करती है।

*  मेथी की सब्जी का प्रतिदिन सेवन या फिर मेथी दाने का चूर्ण प्रतिदिन खाने से आपका वजन नियंत्रित रहता है, और वसा की मात्रा धीरे-धीरे कम हो जाती है। और फिर वजन भी कम करने में कारगर होता है।

*  मेथी की हरी पत्त‍ियों की सब्जी में प्याज डालकर खाना, रक्तचाप की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करती है । निम्न रक्तचाप वालों के लिए मेथी की मसाले वाली सब्जी बहुत लाभकारी होती है। खास तौर से अदरक व गरम मसाला इसमें लाभ देता है। 

मेथी की सब्जी का नित्य सेवन करने से, दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद होती है। यह दिल का दौरा पड़ने की संभावना को बेहद कम कर देता है, और अपके हृदय को बिल्कुल स्वस्थ रखने में भी कारगर है।


सावधानी:

 मेथी दाने(fenugreek seeds) की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसके अत्यधिक सेवन से यह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है. मेथी का इस्तेमाल अपने खानपान में जरूर करें लेकिन कहते हैं न कि "अति सर्वत्र वर्जिते" मतलब अधिकता कहि भी नुकसानदायक होता है, चाहे वो कितनी भी अच्छी क्यों न हो! गर्भवती महिलाओं को भी डॉक्टर के सलाह के बिना इसका सेवन नही करना चाहिए। 

उम्मीद है आपको मेथी से सम्बंधित लगभग पूरी जानकारी और उससे होने वाले फायदे लाभ आप इस ब्लॉग को पढ़कर उठा पाएंगे। 

आपने इसे पढ़ा , इसके लिए आपका आभार। 

आप अपने प्रश्न और सुझाव कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे। 





Post a Comment

Previous Post Next Post