Lauki ya doodhi ke kofte banane ke lie kin khas baton khyal rakhenge
लौकी या दूधी के कोफ्ते-lauki ya doodhi ke kofte
लौकी के कोफ्ते बनाने की सामग्री:--
लौकी 500 gm
हरी मिर्च
भिगो कर रखा हुआ मूंग दाल एक चम्मच
अदरक - लहसुन का पेस्ट
आधा चम्मच हींग
हरी धनिया
दही
बेसन
नमक
लौकी के कोफ्ते की ग्रेवी के लिए सामग्री:--
दो प्याज
दो टमाटर,
हरी धनिया,
दही आधी कप,
आधी टी स्पून चीनी
एक चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पावडर
आधा चम्मच हींग
![]() |
लौकी या दूधी के कोफ्ते-lauki ya doodhi ke kofte
लौकी के कोफ्ते बनाने की विधि:--
लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लेंगे और साथ ही अंदाज से नमक मिलाकर कम से कम दस मिनट के छोड़ देंगे।
Note:--
घिसे हुए लौकी या दूधी में नमक डाल कर रखने से लौकी से ढेर सारे पानी छोड़ते हैं और लौकी का रंग भी काला नही पड़ता।
तबतक इधर प्याज और टमाटर काटकर रख लेंगे धनिया को भी चॉप्ड कर लेंगे।
हमारे लौकी ने अब बहुत सारा पानी छोड़ दिया है अब हाथ और मलमल के कपड़े के सहारे लौकी से सारा पानी निचोड़कर अलग कर लेंगे। पानी को फेकना नही है, ये लास्ट में ग्रेवी बनाने के काम आएंगे।
लौकी या दूधी के कोफ्ते बनाने की पूरी जानकारी(you tube video)
अब इस लौकी या दूधी में सोक किए हुए मूंग के दाल, हरी धनिया, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च कटी हुई, हींग, बेसन और पानी के जगह दही के साथ सभी मिश्रण को एक साथ मिलाएंगे। नमक नही डालना है, क्योंकि नमक हमने लौकी में सुरु में ही डाल दिए थे, वो याद रखनी है।
कराहि में तेल गरम हो चुका है, अब इस मिश्रण के छोटे छोटे गोले बनाकर फ्राई कर लेना है।
![]() |
लौकी या दूधी के कोफ्ते-lauki ya doodhi ke kofte
Note:-- इसे शैलो फ्राई करने है, डीप फ्राई नही करनी है।
हमारे कोफ्ते तैयार है, अब कराहि में तेल या घी डालकर जीरा का फोरन देंगे फिर प्याज भून लेंगे। प्याज ब्राउन हो जाने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे।
(आप बारीक कटी हुई अदरक लहसून भी डाल सकते हैं।)
थोड़ा भुनने की बाद हींग, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, मिर्च पावडर (कश्मीरी मिर्च), सब मसाले डालकर टमाटर डालेंगे और सभी को अच्छे से पकने देंगे। टमाटर हमारा तेल छोड़ने लगा है, अब आधे कप दही में आधे चम्मच धनिया पाउडर और आधे चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर और जरा सी चीनी डालकर मिलाएंगे और उसे बाकी मसाले में गैस धीमी करके मिला देंगे। थोड़ा भुनने के बाद लौकी वाला पानी डालकर ग्रेवी को चलाएंगे और ऊपर से कटी हुई धनिया, कस्तूरी मेथी और शिखा स्पेशल मसाला भुना हुआ पंचफोरन का जरा सा पाउडर डालेंगे।
ग्रेवी खौल चुका है, और तैयार है।
अब बारी है कोफ्ते डालने की ।
कोफ्ते डालने के एक मिनट बाद गैस बंद कर देंगे।
तो ये थी हमारी आज की रेसिपी "लौकी या दूधी का कोफ्ता।
लौकी के कोफ्ते बनाने की रेसिपी की खास बात:--
1. कोफ्ते में सोक किए हुए मूंगदाल डालने से एक अलग टेक्सचर आता है, ये दाने जब मुंह में पड़ते है तो स्वाद बढ़ाते हैं और साथ में प्रोटीन रिच भी हो जाते हैं।
2. कोफ्ते में पानी के जगह दही डालने से उसका टेस्ट बहुत निखर कर और एकदम अलग सा आता है।
3. चीनी का हल्का मीठापन भी स्वाद को खूब बढ़ाता है।
Note:--
रेसिपी समझने में दिक्कत हो तो हमने वीडियो का लिंक दिया हुआ है, आप उसपर क्लिक कर देख सकते हैं।
शिखा हमेशा आपके साथ है, आप भी हमारे साथ बने रहिए @shikhakikitchen के साथ।
#लौकी_या_दूधी_के_कोफ्ते, #recipe, #lauki_ke_kofte, #Vegetables, #kitchen_hacks, #kitchen_tips,#youtubevideo,


